नाइजीरियाई: सेना और बंदूकधारियों में जबरदस्त मुठभेड़, दो को किया ढेर

असाबा : नाइजीरियाई सेना ने दक्षिणी डेल्टा राज्य में एक विद्रोही समूह के सदस्यों के साथ हालिया मुठभेड़ में दो बंदूकधारियों को मार गिराया और पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के प्रवक्ता ने देर रात एक बयान में कहा कि दक्षिणी नाइजीरिया में सक्रिय अलगाववादी समूह इंडिजिनस पीपल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) के बंदूकधारियों ने  असाबा शहर के फुजी इलाके में एक समुदाय पर हमला किया।

प्रवक्ता ने कहा कि बंदूकधारियों ने स्थानीय सेना की भारी गोलाबारी के आगे घुटने टेक दिए। उन्होंने कहा कि दो बंदूकधारी मारे गए और अन्य घटनास्थल से से फरार हो गए। इस बीच सैनिकों ने बंदूकधारियों का पीछा करते हुए उनमें से पांच को पकड़ लिया। नाइजीरिया अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है जो अपहरण, डकैती और चरमपंथी हमलों सहित अन्य सुरक्षा समस्याओं से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds