विधानसभा : विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में उठाया रायपुर नगर निगम का मुद्दा, कहा नगर निगम में चल रहा है मुगलिया शासन

रायपुर : नगर निगम रायपुर को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मामला गुरुवार को विधानसभा में उठा। रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मामला उठाया। श्री अग्रवाल ने स्वीकृत हुए कामों और उनकी प्रगति पर सवाल किया। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने बताया कि 1327 करोड़ 49 लाख 32 हज़ार रुपये के 9,400 काम स्वीकृत हुए हैं।

इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, राजधानी की स्थिति बेहद ख़राब है, रायपुर गड्ढों का शहर हो गया है। सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चल रहा है। भ्रष्टाचार हो रहा है। तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक सौदर्यीकरण का काम बगैर टेंडर करा दिया गया। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा- नेशनल हाईवे की सड़क थी, एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- केवल मंत्री अच्छे हैं हम सभी खराब हैं। आप केवल यह बता दीजिए 9,615 काम स्वीकृत किए, इनमें से कितने काम पूरे हुए, कितने अधूरे हैं… यह बता दीजिए। केवल घोषणा कर देने से कुछ नहीं होता है। शारदा चौक से तात्यापारा के चौड़ीकरण की मांग की गई है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग में 10 करोड़ की घोषणा की है, वह किस बजट से किए हैं… वह बता दें। मंत्री डहरिया ने कहा – तात्या पारा की सड़क का बजट पीडब्ल्यूडी में सम्मिलित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds