लॉगिन

‘प्रोजेक्ट के’ से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर, एक्शन मोड में एक्टर, दो दिन बाद आएगा ट्रेलर

BOLLYWOOD July 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘प्रोजेक्ट के’ से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर, एक्शन मोड में एक्टर, दो दिन बाद आएगा ट्रेलर

‘प्रोजेक्ट के’ से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर, एक्शन मोड में एक्टर, दो दिन बाद आएगा ट्रेलर

मुंबई : साउथ एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘प्रोजेक्ट के’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। इस पोस्टर में वो एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इंडिया में फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई को जारी किया जाएगा। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पोस्टर पर लोगों का कैसा रिएक्शन सामने आ रहा है, आइये आपको बताते हैं।

जानकारी के मुताबिक, साइंस-फिक्शन मूवी ‘प्रोजेक्ट के’ का ट्रेलर अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम वहां मौजूद रहेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी इंडियन मूवी का ट्रेलर लॉन्च सैन डिएगो कॉमिक कॉन में होगा।

प्रभास के अलावा Vyjayanthi Movies के सोशल मीडिया हैंडल पर ये पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वो दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वो एक सुपरहीरो के रोल में हैं, जो अपनी मुट्ठी से जमीन को छू रहे हैं और गुस्से में ऊपर देख रहे हैं। वो लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds