बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मीनारायण योग, इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त धनलाभ

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का गोचर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं 25 जुलाई को शुक्र और बुध ग्रह एक साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग का असर 7 अगस्त तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लक्ष्मी नारायण योग को बेहद ही शुभ माना गया है। इसका शुभ असर 3 राशियों पर देखने को मिलेगा।
तुला राशि
लक्ष्मी नारायण योग तुला राशि वालों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इस दौरान इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
मिथुन राशि
लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। इस समय अवधि में इन लोगों को करियर में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। मन प्रसन्न रहेगा। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।