लॉगिन

सेना पर कमजोर पड़ रही पुतिन की पकड़?: सैनिकों में असंतोष की खबरें, जवान ने अपनी ही ब्रिगेड पर की फायरिंग

World July 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सेना पर कमजोर पड़ रही पुतिन की पकड़?: सैनिकों में असंतोष की खबरें, जवान ने अपनी ही ब्रिगेड पर की फायरिंग

सेना पर कमजोर पड़ रही पुतिन की पकड़?: सैनिकों में असंतोष की खबरें, जवान ने अपनी ही ब्रिगेड पर की फायरिंग

मास्को : रूस यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी भी इसके जल्द खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे पता चलता है कि रूस की सेना में असंतोष पनप रहा है। दरअसल यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस ने रूसी सैनिकों के बीच की एक बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। इस बातचीत में रूसी सैनिक उनकी ब्रिगेड में हुई गोलीबारी के बारे में बात कर रहे हैं। यूक्रेनी इंटेलीजेंस का कहना है कि इससे रूसी सैनिकों की युद्ध के चलते प्रभावित हुई मानसिक स्थिति का पता चलता है।

मोर्चे पर जाने से रूसी सैनिकों का इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बातचीत में एक रूसी सैनिक बता रहा है कि उसकी ब्रिगेड के एक सैनिक ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाला रूसी सैनिक मारा गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि गोलीबारी में कितने सैनिकों की मौत हुई। ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि रूसी सैनिक यूक्रेन में कठिन हालात में लड़ाई लड़ रहे हैं और कुछ सैनिकों ने लड़ाई के मोर्चे पर जाने से भी इनकार कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने भी की आलोचना

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें दिख रहा था कि रूसी सैनिकों के लड़ाई के मोर्चे पर जाने से इनकार के बाद उनके कमांडिंग अफसर ने उन्हें दंडित किया था। रूसी जनरल इवान पोपोव का भी एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह वरिष्ठ सैन्य अफसरों की आलोचना करते हुए सुने गए थे। फिलहाल उन्हें पद से हटा दिया गया है। इन घटनाओं से साफ है कि रूसी सेना पर पुतिन की पकड़ कमजोर हो रही है और युद्ध के और लंबा खिंचने से पुतिन और कमजोर होंगे। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर भी हाल ही में हमला हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रूस ने इस घटना के लिए यूक्रेन पर आरोप लगाए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds