लॉगिन

CG IT RAID UPDATE : राजधानी में ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर भी आयकर टीम का छापा

Chhattisgarh July 18, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG IT RAID UPDATE : राजधानी में ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर भी आयकर टीम का छापा

CG IT RAID UPDATE : राजधानी में ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर भी आयकर टीम का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने रायपुर स्थित ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर भी दबिश दी है. ईश्वर टीएमटी समेत ग्रुप के कई ठिकानों पर टीम की कार्रवाई जारी है. उरला स्थित ईश्वर टीएमटी प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में अधिकारियों ने रेड मारी है. फर्म के डायरेक्टर्स के घर और मकानों पर भी पड़ताल चल रही है. धर्मेंद्र पटेल, पीयूष पटेल, भरत कुमार पटेल फर्म के डायरेक्टर्स हैं।

बता दें कि इसके अलावा आयकर विभाग ने आज रायपुर में वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर भी छापा मारा है. साथ ही बिलासपुर में सत्या पॉवर ग्रुप पर भी रेड की है। वहां भी छापेमारी की कार्यवाई जारी हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds