सोना हुआ सस्ता-चांदी के रेट में भी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड के भाव

नई दिल्ली : सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। भारतीय कमोडिटी बाजार में आज सोना-चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गोल्ड और सिल्वर के रेट में गिरावट के पीछे कम डिमांड और डॉलर की बढ़ती कीमतों का असर कारण बना है। जानिए आज आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर मिल पा रहे हैं।

MCX पर सोने के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 122 रुपए या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोना आज 59194 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। नीचे में आज सोना 59130 रुपए तक गया था जबकि ऊपर के दाम की बात करें तो 59251 रुपए तक उछला था। सोने के ये रेट इसके अगस्त वायदा के लिए हैं।

MCX पर चांदी के रेट

एमसीएक्स पर चांदी आज 227 रुपए या 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। इसके रेट 75741 रुपए प्रति किलो पर हैं और ये इसके सितंबर वायदा के रेट हैं। चांदी के नीचे में रेट 75501 रुपए तक गए थे जबकि ऊपर में चांदी के रेट 75825 रुपए प्रति किलो तक गए थे। चांदी की कीमतों में ये कमजोरी इसकी कम डिमांड की वजह से देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds