बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की अहम बैठक में शामिल होंगे सीएम हेमंत, जानें कौन-कौन से नेता करेंगे शिरकत

रांची : आज बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक होगी और इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे, जिसके लिए मुख्यमंत्री आज बेंगलुरु जाएंगे।

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे हेमंत सोरेन

जानकारी के मुताबिक आज शाम 6 बजे मीटिंग शुरू होगी। कल यानी 18 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 11 बजे से बैठक होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आज यानी सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है।

इस आयोजन में सोनिया गांधी के साथ- साथ लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन समेत कई महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे, लेकिन इस भोज में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।

ममता बनर्जी 18 जुलाई को विपक्ष की होने वाली बैठक में होंगी शामिल

वह 18 जुलाई को विपक्ष की होने वाली बैठक में शामिल होंगी। वहीं, बता दें कि इससे पहले 13 जून को पटना में बैठक हुई थी, जिसमें भी हेमंत सोरेन ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds