‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में होगी Kajol की एंट्री, अक्षरा-अभिमन्यु की जिंदगी में लाएंगी जबरदस्त ट्विस्ट!

मुंबई : बॉलीवुड का टीवी से गहरा कनेक्शन है। बी-टाउन के कई मशहूर सितारे अपनी फिल्मों या वेब सीरीज का प्रमोशन करने टीवी शोज में आते हैं। जल्द ही, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी टीवी के हिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आएंगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगी काजोल
काजोल का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में स्पेशल अपीयरेंस होगा। शो में वह ‘द ट्रायल‘ की नोयोनिका सेनगुप्ता बनकर आएंगी। शो में अक्षरा और अभिमन्यु बेटे अबीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। काजोल उनकी जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का काम करेंगी।
काजोल लाएंगी शो में ट्विस्ट
लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक, अक्षरा एक वकील से कोर्ट में लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पेपर ऊपर-नीचे हो जाने की वजह से अक्षरा, वकील पर गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि ये एक बड़ी गलती है। उनके बेटे की कस्टडी का सवाल है, इसलिए वह भूल नहीं कर सकती हैं। तभी काजोल की एंट्री होती है। फिर अक्षरा उन पर भी गुस्सा निकालती हैं। अपकमिंग एपिसोड में काजोल, अक्षरा की मदद करते हुए दिखाई देंगी।
क्या है ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक?
अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि काजोल अक्षरा की मदद करेंगी या नहीं। बात करें लेटेस्ट ट्रैक की तो अक्षरा अपने बेटे की कस्टडी हार जाती है, जिसके बाद अबीर अपने पिता अभिमन्यु के साथ रह रहा है। केस हारने के बाद भी अक्षरा हार नहीं मानेगी और वह लगातार अभिमन्यु के खिलाफ लड़ती दिखेगी।
कब टेलीकास्ट होता है ये रिश्ता क्या कहलाता है?
राजन शाही का डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ छोटे पर्दे का सबसे लॉन्गेस्ट टीवी शोज है, जो सालों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। स्टार प्लस शो ‘ये रिश्ता…’ 14 साल बाद भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो सोमवार से रविवार तक 9.30 बजे टेलीकास्ट होता है।
शो में प्रणाली राठौड़ अक्षरा और हर्षद चोपड़ा अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं। शो में जय सोनी भी अहम किरदार में हैं। बात करें काजोल की तो उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘द ट्रायल‘ में एक्ट्रेस एक वकील का किरदार निभा रही हैं। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।