‘सबकी लाडली बेबो’ याद है या भूल गए? मासूम सी शिवशक्ति सचदेव को अब शायद आप पहचान नहीं पाएंगे

मुंबई : टीवी की दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें आने वाले लोग कभ फेमस हो जाते हैं या कब बाहर चले जाते हैं, पता ही नहीं चलता है। ऐसी ही एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं शिवशक्ति सचदेव। शिवशक्ति टीवी पर सीरियल सबकी लाडली बेबो में जब आई थीं तो लगा था कि वो छा जाएंगी। वो रातोंरात सनसनी बन गईं और घर-घर में पहचानी जाने लगीं। लेकिन फिर वो शो बंद होते ही शिवशक्ति भी कहीं गायब सी हो गईं। उसके बाद वो शायद कभी नहीं दिखीं। हालांकि शिवशक्ति का सोशल मीडिया देखकर आप भी कहने लगेंगे कि क्या ये वही लड़की है।

Shivshakti Sachdev का जन्म 21 मई 1993 में हुआ। वह एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं। उन्होंने 2007 में महक ठकराल की भूमिका वाली ‘भाभी’ से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्हें ‘सबकी लाडली बेबो’ में बेबो नारंग मल्होत्रा, ‘अफसर बिटिया’ में प्रियंका राज और ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ में रानी ओबेरॉय के किरदार के लिए जाना जाता है।

कहां गायब हैं शिवशक्ति सचदेव?

सचदेव ने 2020 में तेलुगु फिल्म ‘अमरम अखिलम प्रेमा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने इसके अलावा भी और कई और टीवी सीरियलों में भी काम किया, जिनमें ‘पिया रंगरेज़’, ‘दीया और बाती हम’, ‘बालिका वधू’ और ‘उतरन’ शामिल हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सुपर ग्लैमरस और क्लासी दिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds