सारा अली खान ने बांद्रा की सड़क पर घूम-घूमकर किया ऐसा काम, लोग बोले- कौन कहेगा की नवाबों के परिवार से है

मुंबई : सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आज की जनरेशन की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वह फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से तो फैंस को इम्प्रेस करती ही हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने ‘नमस्कार दर्शकों’ बोलने के अंदाज से भी अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं।
सारा अली खान को उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके डाउन टू अर्थ नेचर के लिए फैंस प्यार करते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बांद्रा की सड़कों पर घूम रही हैं। उनके अंदाज को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
सारा अली खान के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में ब्लैक शॉट्स और टी-बैक टीशर्ट में सारा अली खान मस्त होकर बांद्रा की सड़कों पर अपनी एक दोस्त के साथ घूमती हुईं नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने बांद्रा के लिंकिंग रोड से अपनी दोस्त के साथ स्ट्रीट शॉपिंग भी की। वह वीडियो में स्ट्रीट पर लगी हुई शॉप पर जाकर कपड़े देख रही हैं। स्टारकिड सारा अली खान को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए, लेकिन वह अपनी मस्ती में नजर आईं और उनके चेहरे से साफ लगा कि वह इस समय को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की सारा की तारीफ
स्टार किड होने के बाद भी सारा अली खान के स्वभाव ने फैंस को हमेशा इम्प्रेस किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कौन बोलेगा कि ये नवाब के परिवार से हैं। बिंदास कहीं भी चली जाती है, बिना खानदान की इमेज का डर लिए। सारा की दादी शर्मिला टैगोर बहुत ही अच्छी इंसान हैं और शायद ये उन्हीं पर गई हैं”।