CG : प्रेमसाय सिंह का इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने इस्तीफा किया स्वीकार, मरकाम बन सकते हैं नए शिक्षा मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा हैं। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ-साथ CM ने राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पत्र स्वीकारा और शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोहन मरकाम कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रेेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कल ही मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मोहन मरकाम को पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अब जानकारी ये आ रही है कि मोहन मरकाम कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिये थे। वही दूसरी तरफ कुछ और मंत्रियों के भी इस्तीफे की अपुष्ट खबर हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इनकी जगह सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds