भाजपा ने जारी की गुजरात, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात एवं पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेवसिंह जाला को गुजरात और अनंत महाराज को पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल की छह गुजरात की तीन और गोवा के एक सीट के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा।गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

कौन हैं बाबूभाई देसाई और केशरीदेव सिंह जाला?

भाजपा ने गुजरात से जिन दो अन्य नामों की घोषणा की है उनमें बाबूभाई देसाई और केशरीदेव सिंह जाला का नाम शामिल है। बाबूभाई देसाई ने 2007 में भाजपा के टिकट पर बनासकांठा जिले की कांकेरेज सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने थे। देसाई गुजरात के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार विजेता हैं। वहीं, केसरीदेवसिंह जाला वांकानेर राज्य के शाही परिवार से हैं।

कौन हैं अनंत महाराज?

पश्चिम बंगाल से भाजपा उम्मीदवार अनंत महाराज एक राजबंशी समुदाय के नेता है। वह ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं। अनंत महाराज लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार राज्य की मांग करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds