लॉगिन

सट्टा किंग की ठसन : निजी प्लेन – बच्चे लंदन में पढ़ रहे!, दुबई में आनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग ले रहे छत्तीसगढ़ के 72 युवा, पकड़े गए आरोपियों ने उगले कई राज

Chhattisgarh July 12, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
सट्टा किंग की ठसन : निजी प्लेन – बच्चे लंदन में पढ़ रहे!, दुबई में आनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग ले रहे छत्तीसगढ़ के 72 युवा, पकड़े गए आरोपियों ने उगले कई राज

सट्टा किंग की ठसन : निजी प्लेन – बच्चे लंदन में पढ़ रहे!, दुबई में आनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग ले रहे छत्तीसगढ़ के 72 युवा, पकड़े गए आरोपियों ने उगले कई राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले आनलाइन सट्टे की जद में हैं। प्रत्येक जिलों के लिए दो दो युवाओं के हिसाब से 72 युवाओं को आनलाइन सट्टा एप की ट्रेनिंग लेने के लिए दुबई भेजा गया हैं। पूरा खेल दुबई से ही बैठकर ऑपरेट किया जा रहा हैं। हाल के दिनों में रायपुर पुलिस ने आनलाइन महादेव एप और अन्ना रेड्डी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 23 आरोपितों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया है। मुख्य आरोपित नवीन अग्रवाल, मधुकर सिन्हा और करण सिंग को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। इसमें कई नाम सामने आए हैं। हालांक, पुलिस ने उन नामों का राजफाश नहीं किया है। सूत्र बताते हैं की बड़ा रैकेट चलाया जा रहा हैं। सट्टा किंग के नाम से मशहूर सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल वर्तमान में दोनों दुबई में रहकर आनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। दोनों के स्वजन भी दुबई में हैं। रवि उप्पल के बच्चे लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। रवि और सौरभ ने निजी प्लेन भी खरीदा है।

बताया जा रहा हैं की जोगी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नवीन विगत एक साल से पश्चिम बंगाल के पैनल को चला रहा था। मधुकर और करण ओडिशा और विशाखापट्टनम के पैनल को चला रहे थे। एक अन्य गिरफ्तार आरोपित सौरभ शुक्ला, जो दुर्ग सुपेला का रहने वाला है। वह वर्ष-2021 में दुबई गया था। वहां उसने तीन महीने ट्रेनिंग भी ली। उसने पूछताछ में बताया कि 72 से ज्यादा युवा दुबई में ट्रेनिंग ले रहे हैं। यश नाम के दो लड़के हैं, जिनके पास वह काम करता था। एक रायपुर और दूसरा जबलपुर का है।

पुलिस को उसने बताया कि युवाओं का ट्रेनिंग पूरा होने के बाद नए को बुलाया जाता है। महादेव सट्टा एप के जरिए बीते तीन वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई है। इसके सरगना दुर्ग के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं। इनके नाम सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सट्टा का कारोबार करने वाले 150 से अधिक लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के आरोपित भी शामिल हैं।

online satta

अब तक पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए युवाओं की उम्र 20 से 30 वर्ष की है। रोजगार देने के नाम पर काम पर रखा जाता है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, मप्र, ओडिशा सहित कई राज्यों के युवा शामिल हैं।

जूस और टायर की दुकान चलाते थे सट्टा किंग : सट्टा किंग के नाम से मशहूर सौरभ चंद्राकर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहता था। उसकी भिलाई के नेहरू नगर में जूस की दुकान थी। वहीं दूसरे सट्टा किंग रवि उप्पल की बात करें तो वो दक्षिण गंगोत्री सुपेला में दोपहिया वाहन के टायर की दुकान चलाता था। सौरभ चंद्राकर के पिता रमेश चंद्राकर भिलाई निगम में पंप आपरेटर थे। वर्तमान में दोनों दुबई में रहकर आनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। दोनों के स्वजन भी दुबई में हैं। रवि उप्पल के बच्चे लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। रवि और सौरभ ने निजी प्लेन भी खरीदा है।

बताया जाता है कि रवि उप्पल के जीजा आस्ट्रेलिया में रहते हैं। वे पेशे से इंजीनियर हैं। उनके द्वारा ही गेमिंग एप तैयार किया गया है। रवि और सौरभ चंद्राकर ने वर्ष- 2017 में इसकी शुरुआत की। समय के साथ उन्होंने एप को अपडेट किया। सभी आनलाइन गेमिंग एप उसमें चलते हैं।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, रवि और सौरभ का लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्य आरोपितों को पकड़ने से लेकर नीचे पैनल में काम करने वालों को पकड़ा जा रहा है। कितने युवा दुबई में हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds