रामदास आठवले बोले- ‘प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी सबसे उपयुक्त, 2024 में फिर बनेंगे पीएम

नासिक  :  केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को अपना एक बयान जारी किया जसमें उन्होंने दवा किया विपक्षी दल कहते रहते है कि उनके पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं। लेकिन इस पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ही हैं। सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री ने जोर देकर कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी ही जीतेंगे और वे फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। रामदास आठवले ने कहा कि जनता हमारे साथ है।

ऊन्होंने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कहा कि मुसलमानों को इस कानून को लेकर गलतफहमी का शिकार नहीं होना चाहिए। बाबा साहेब आंबेडकर का विचार था कि सभी के लिए एक समान सिविल कोड होना चाहिए। इस देश में सभी नागरिकों को समान भाव से देखा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि उन्होंने बताया कि यह कानून हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए भी बेहद जरूरी है। उनकी पार्टी इस कानून का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। वह 12-13 सालों से भाजपा और अविभाजित शिवसेना के साथ भी रहे हैं। वहीं इसके अलावा, वो राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के साथ भी काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds