अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए, जल्द ही होगा मां लक्ष्मी का आगमन

मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं। उनकी कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहता है और कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। धर्म-शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही उन संकेतों के बारे में भी बताया गया है जो मां लक्ष्मी के आगमन के पहले मिलते हैं। मां लक्ष्मी जब भी अपना आगमन करने वाली होती हैं, उससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं, आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

उल्लू का दिखना

यदि आपको कभी आते-जाते समय उल्लू दिख जाए तो समझ लें कि आपका भाग्य बदलने वाला है। उल्लू का नजर आना बेहद ही शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यदि वह आपको दिख जाता है तो बहुत जल्द धन-दौलत की प्राप्ति होती है।

काली चीटियां निकलना

यदि घर में अचानक कई सारी काली चीटियां निकले तो ये काफी शुभ माना जाता है। वहीं यदि मुख्य द्वार पर काली चीटियां आएं तो ये बेहद शुभ होता है। ये मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

झाड़ू लगाते देखना

यदि आप सुबह-सुबह घर से निकल रहे हैं और कोई झाड़ू लगाते हुए दिखे, तो ये भी काफी शुभ संकेत होता है। ये बताता है कि आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलने वाले हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता भी मिल सकती है।

चिड़िया का घोंसला

घर में चिड़िया का घोंसला बनाना काफी शुभ माना जाता है। चिड़िया का घोंसला सुख और सौभाग्य लाता है। यदि चिड़िया अंडे भी दे तो ये काफी शुभ माना जाता है। वहीं इसका ये भी अर्थ होता है कि आपको आय के नए स्त्रोत मिलने वाले हैं। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds