दक्षिण-पूर्वी ईरान में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, एक अधिकारी की मौत; झड़पें जारी

तेहरान : दक्षिण-पूर्वी ईरान में आतंकवादियों के एक समूह ने एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला किया और एक अधिकारी की हत्या कर दी। सरकारी टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी की हत्या

एक सशस्त्र समूह ने देश की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के एक शहर जाहेदान में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया और एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी।

दो लोगों ने किया विस्फोट

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी आत्मघाती बेल्ट से लैस थे और उनमें से दो ने विस्फोट कर दिया। फिलहाल, इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय समाचार के मुताबिक, अब भी वहां झड़प जारी है।

पहले भी हुआ है आत्मघाती हमला

इससे पहले भी एक बार ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुए आत्मघाती बम से हमला हुआ था, जिसमें लगभग 27 रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की मौत हो गई। हमलावरों ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में रिवॉल्यूशनरी गार्ड को ले जा रही बस पर हमला किया था। साथ ही, इस हमले में 20 से अधिक गार्ड जख्मी भई हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds