Urfi Javed ने खूबसूरत दिखने के चक्कर में कराए लिप फिलर्स, लेकिन होठों का ऐसा हाल देख घबराए फैंस

मुंबई : उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन के चलते इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर अपनी एक खास जगह बनाई है। उर्फी हमेशा ही अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों को खूब हैरान करती हैं। वह कब क्या पहनकर कैमरे के सामने आ जाए ये किसी को पता नहीं हैं।

वहीं, उर्फी न जानें कितनी बार टॉपलेस होकर भी कैमरे के सामने आ चुकी हैं। इसकी वजह से उर्फी को हर बार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है। इसी बीच अब उर्फी की एक तस्वीर उनके फैंस को हैरान कर रही है। इस तस्वीर में उर्फी के सूजे हुए लिप्स देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं।

उर्फी ने करवाए लिप फिलर

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्फी के होठ काफी सूजे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘अजीब है लेकिन मुझे सूजे हुए होंठ पसंद है। कुछ भी सीरियस नहीं है बस फिलर्स करवाए हैं।’ फोटो में उर्फी का फेस नहीं, बल्कि सिर्फ उनके लिप्स नजर आ रहे हैं। उन्होंने  ब्लैक कलर की टी-शर्ट कैरी की है।

पाकिस्तानी लुक में फैंस को दिया था सरप्राइज

उर्फी जावेद अमूमन बोल्ड और अटपटे कपड़ों में ही नजर आती हैं, लेकिन जब वह पूरे कपड़ों में होती है तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वहीं, हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। उर्फी हाल ही में पाकिस्तानी सूट पहने नजर आईं थीं। उनको इस लुक में देखकर फैंस चौंक गए थे। हर कोई उनके लुक की तारीफ करता नजर आया था। उन्होंने पर्पल कलर का सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स, ग्लोसी मेकअप और बड़े झुमके से कंप्लीट किया था। उनका इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds