सलमान खान से लेकर पूजा भट्ट तक पर आकांक्षा पुरी ने लगाए गंभीर आरोप, इंटरव्यू में निकाली भड़ास

मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा पुरी एक अलग फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और शो से जुड़ी अपनी भड़ास निकाल रही हैं। उन्होंने पहले जद हदीद को टास्क में किस करने पर हुए बवाल पर अपना पक्ष रखा था। कहा था कि अगर इससे इतनी ही आपत्ति थी तो बिग बॉस ने बीच में क्यों नहीं रोका। अब उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में काफी कुछ बोला है।

सलमान खान जो कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट कर रहे हैं। उनके बारे में आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में बहुत कुछ कहा। दरअसल, सलमान खान ने आकांक्षा पर शो में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया था। इसके तुरंत बाद फैन्स आकांक्षा के सपोर्ट में उतर आए थे और ‘स्लट-शेमिंग’ करने के लिए होस्ट की आलोचना की थी। उस एपिसोड को याद करते हुए आकांक्षा ने माना कि शो में सलमान उनके प्रति काफी सख्त रहे हैं।

आकांक्षा पुरी ने जेल की सजा पर उठाए सवाल

आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे याद है सलमान सर ने कहा था- फेक अलर्ट। जिस तरह से उन्होंने यह कहा था, उनकी आवाज का लहजा, मैंने उन्हें पहले कभी इस तरह बोलते नहीं सुना था। उन्होंने मुझे लताड़ना शुरू कर दिया थ। उन्होंने बहुत अजीब तरह से मुझसे बात की और बेरुखी के साथ कई सारी चीजें कहीं भी। जैसे कि इसके तो मगरमच्छ के आंसू हैं। अपनी फीलिंग्स को जाहिर करना इतना बड़ा अपराध था कि मुझे 3 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया।’

आकांक्षा पुरी ने लगाया आरोप

आकांक्षा ने कहा, ‘और कौन सा नैरेटिव? मेरे स्टेर पर जाने के बाद से आपने एक नैरेटिव सेट कर दिया। आपने कहा था कि मैं परफेक्ट हूं, आत्मविश्वासी हूं, लेकिन कच्ची खिलाड़ी हूं, लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते। आपने मेरे बारे में घर वालों को झूठी कहानी थाल में ऐसे परोस दिए कि वही हमेशा घूमती रहीं। अगर आप कह रहे हैं कि जनता सत्ता में है तो उन्हें फैसला करने दीजिए। आप नैरेटिव क्यों सेट कर रहे हैं?’

सलमान खान पर आकांक्षा पुरी ने साधा निशाना

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘खेल कभी भी मेरे पक्ष में नहीं था। जद 3 दिन तक मेरे करीब था। उन्होंने शादी और बाकी सब के बारे में बात की। तब सलमान ने उनसे कहा, ‘यह एंगल जनता को पसंद नहीं आ रहा है। आपका मनीषा एंगल बेहतर था। जद ने तभी से खुद को मुझसे दूर कर लिया। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि आप पलक और आकांक्षा के साथ सही संगत में नहीं हैं।’ एक्ट्रेस ने आरोप लगाया, ‘यह कहकर आप घर वालों का मन बदल रहे हैं।’

आकांक्षा पुरी का स्ट्रगल

आकांक्षा ने कहा कि स्ट्रगल कई तरह के होते हैं। उन्होंने इमोशनल स्ट्रगल किया है। रिलेशनशिप में स्ट्रगल किया है। सिर्फ आर्थिक रूप से ही स्ट्रगल नहीं होता है। ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग लुक्स से कैसे जज कर लेते हैं। हां मैं खुद को सम्भाल सकती हूं। मेरी कोई भी आर्थिक स्ट्रगल की स्टोरी नहीं है लेकिन मेरा अपना एक स्ट्रगल रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds