विधवा महिला के चरित्र पर टिपण्णी, बेटे और दो बेटियों ने मिलकर पड़ोसी की जमकर की पिटाई

सूरजपुर : जिले में विधवा महिला के चरित्र को लेकर बार-बार टिप्पणी करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर महिला के बेटे और दो बेटियों ने मिलकर पड़ोसी की जमकर पिटाई की। फिर उसके गले में लोहे की रॉड घुसेड़ कर मार डाला। वारदात के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बेटा भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश रह रही है।

पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि ग्राम नरेशपुर निवासी सुखलाल हरिजन (50) वर्ष पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला रनिया के चरित्र को लेकर गलत आरोप लगाता था। इसे लेकर महिला कई बार विरोध भी दर्ज करा चुकी थी, लेकिन सुखलाल मानता ही नहीं था। बुधवार शाम फिर उनके बीच विवाद हुआ। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

आरोप है कि रात को रनिया और उसके बच्चों ने सुखलाल से मारपीट की। इस दौरान सुखलाल के गले में लोहे का रॉड घुसा दिया। इससे सुखलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी रनिया रवि (42), उसकी बेटियों अनिता रवि  (21) और सरिता उर्फ छोटी रवि (19) को पकड़ा लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं महिला के बेटे की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds