मांग में सिंदूर, बेमिसाल हुस्न, 68 साल की रेखा ने अपने लुक से गिराई फैंस के दिलों पर बिजलियां

मुंबई : बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के हुस्न के दीवाने आज भी पूरी दुनिया में मौजूद हैं। 68 साल की उम्र में रेखा आज भी अपनी खूबसूरती और नजाकत भरे अंदाज से इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। रेखा हर बार अपने लुक से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। ऐसे में एक बार फिर से रेखा फैंस को घायल करने के लिए तैयार हैं। रेखा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए बेहद ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखने से पहले आप भी अपना दिल थाम लें…

रेखा ने कातिलाना अंदाज में कराया बेहद ग्लैमरस फोटोशूट

खा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इन फोटोशूट में वाकई उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मांग में सिंदूर, डार्क कलर की लिपस्टिक और गोल्डन बनारसी साड़ी में वह किसी हूर से कम नजर नहीं आ रही हैं। अपने इस लुक को रेखा ने हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। आप देख सकते हैं कि रेखा ने गले में काफी हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की है। वहीं, दूसरी तस्वीरों में उनका लुक उमराव जान से मैच करता दिख रहा है। इन फोटोशूट में रेखा इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि उनके चेहरे से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।

इन 6 लुक्स में नजर आईं एवरग्रीन रेखा

वोग मैगजीन के इन फोटोशूट में एवरग्रीन रेखा एक नहीं बल्कि अलग-अलग 6 लुक्स में नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में उनका एक खास अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फोटोशूट में रेखा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। इन फोटोज में रेखा इंडियन स्टाइल के गोल्डन कलेक्शन में नजर आईं हैं।

वह कभी अनारकली सूट पहने नजर आईं, कभी साड़ी तो कभी महारानी के लुक में हुस्न का जादू चलाती दिखी रही हैं। हर अंदाज बस देखते लायक है। आप भी उनकी तस्वीरों को देखकर अपना दिल थाम लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds