Pankha Baba: चलते पंखे को हाथ से रोक कर दिया आशीर्वाद, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ‘पंखा बाबा’ का वीडियो

कभी ‘पंखा बाबा’ के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो इस वायरल वीडियो को देखने के बाद जरूर दंग रह जाएंगे! क्योंकि दद्दा, वायरल क्लिप में भगवा रंग कभी ‘पंखा बाबा’ के बारे में सुना है? का कुर्ता पहने एक शख्स ‘श्रद्धालुओं’ को अनोखे अंदाज में आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। जी हां, वह सबसे पहले चलते हुए पंखे को एक हाथ से रोकता है और फिर उसी हाथ से लोगों का माथा छूकर उन्हें आशीर्वाद देता है।
शख्स के इसी अंदाज ने उसे इंटरनेट पर ‘पंखा बाबा’ के नाम से मशहूर कर दिया है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, और पब्लिक मौज लेकर इस वीडियो को देख रही है। साथ ही, भारत में बाबाओं के विचित्र कारनामों पर टिप्पणी भी कर रही है। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है?
https://www.instagram.com/reel/Ct9LFONo-PV/?utm_source=ig_web_copy_link
जय पंखा बाबा की ले लो पंखा से आशीर्वाद
यह वीडियो ट्वीटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर वायरल हो चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो-तीन लोग शख्स को उठाए हुए हैं। बंदा पंखे की ओर देखता है और फिर उसे हाथ से रोककर सामने खड़े शख्स को छूकर आशीर्वाद देता है।
इस क्लिप को 26 जून के दिन इंस्टाग्राम हैंडल wowcute_girl से पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – जय पंखा बाबा की… ले लो पंखा से आशीर्वाद। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 34.2 मिलियन (3 करोड़ से ज्यादा) व्यूज और 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर टिप्पणी भी की।
जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत में बाबाओं की कमी नहीं, तो कुछ ने कहा कि गजब अंधविश्वास है लोगों में। वहीं एक यूजर ने कहा कि लगता है यह क्लिप सिर्फ मौज के लिए बनाया गया है। फिलहाल, इसकी पुष्टि हुई है कि वीडियो कब और कहां का है?