हाथी के हमले से वृद्ध की मौत, 24 घंटे के अंदर हाथी के हमले से दो मौत

जशपुरनगर : हाथी के हमले मे 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का शव घटना के दूसरे दिन जंगल से बरामद किया गया है। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखराटोली गाँव के खेगनाकुचा जंगल की हैै। जानकारी के अनुसार पोखराटोली गाँव का निवासी सुभाष यादव (60 वर्ष) मंगलवार को पुटु बीनने के लिए जंगल गया था फिर वापस घर नहीं लौटा।

बुधवार की सुबह सुभाष के स्वजनों ने उसकी खोज शुरू की जंगल के अंदर के हिस्से मे सुभाष का कुचला हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुटु बीनने के दौरान जंगल मे उसका सामना हाथी से हो गया होगा। सुचना पर मौक़े पर पहुँचे वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि 24 घंटे के अंदर हाथी के हमले मे मौत की यह दूसरी घटना है।इससे पहले काँसाबेल थाना क्षेत्र के दौकड़ा मे 55 वर्षीय वृद्ध का शव जंगल मे सड़ी गली हॉलत मे पाया गया था। इसकी मौत भी हाथी के कुचलने से होने की पुष्टि हो चुकी है।

लोनर एलीफेट होता है आक्रमक

लोनर एलीफेट, दल मे विचरण करने वाले हाथियो की तुलना मे अधिक आक्रमक होता है। जानकारो के अनुसार, एक निर्धारित उम्र के बाद नर हाथी को, दल से अलग कर दिया जाता है। इससे वह अकेला हो जाता है। हाथी समूह मे निवास करना पसंद करते है। इस लिए दल से अलग हुआ हाथी जिसे लोनर एलीफेट कहा जाता है, चिड़चिड़ा स्वभाव का हो जाता है और सामने आने वाले पर तत्काल आक्रमण कर देता है। जानकारो की माने तो मानव बस्ती मे घुसने पर लोनर एलीफेट, सम्पत्ति हानि भी बहुत पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds