सपने में सांप दिखना शुभ है या अशुभ? भविष्य से जुड़े होते हैं संकेत

हर व्यक्ति सोते समय तरह-तरह के सपने देखता है। इन सपनों को कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ सपने काफी खास माने जाते हैं, ये भविष्य से जुड़ी घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। वहीं हिंदू धर्म में सांप को पूजनीय माना जाता है। सांप को भगवान शिव के गले का हार बताया गया है। शिव जी को सांपों के देवता भी कहा गया है। सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसका विशेष महत्व और अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में सांप के दिखाई देने का अलग-अलग मतलब होता है।

फन उठाता हुआ सांप देखना

यदि किसी व्यक्ति को सावन के महीने में सपने में फन उठाता हुआ सांप दिखाई दे तो इस तरह का सपना काफी शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। साथ संपत्ति लाभ मिलने की भी संभावना होती है।

पीले रंग का सांप देखना

सावन के महीने में यदि आपको सपने में पीले रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी या फिर व्यापार में किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है।

हरे रंग का सांप देखना

सावन के महीने में अगर किसी व्यक्ति को सपने में हरे रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको अपने जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। सावन में इस तरह का सपना काफी शुभ माना जाता है।

सफेद रंग का सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद रंग का सांप देखना भी काफी शुभ माना जाता है। सफेद रंग का सांप देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको जल्द ही खूब धन लाभ होने वाला है। नौकरी और व्यापार में भी आपको काफी लाभ हो सकता है।

सांप को पकड़ते देखना

कई बार व्यक्ति सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखता है। इस तरह का सपना आने पर अक्सर हम घबरा जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना आना काफी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds