लॉगिन

लियो में हुई रामचरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

BOLLYWOOD July 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
लियो में हुई रामचरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

लियो में हुई रामचरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

मुंबई : तमिल सुपरस्टार विजय वर्तमान में अपनी फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। लियो से अब कथित तौर पर राम चरण का नाम जुड़ गया है। मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर स्टार इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने चार जुलाई को लंच पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज से मुलाकात की। इस मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

डायरेक्टर और एक्टर का एक फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीर में दोनों कलाकारों के एक साथ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अभिनेता विजय ने भी दोपहर के भोजन के लिए राम चरण और लोकेश कनगराज से मुलाकात की। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि ‘लियो’ की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल चल रहा है। इसमें विजय, तृषा, अर्जुन, संजय दत्त, प्रिया आनंद, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान, मैथ्यू थॉमस, सैंडी और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘ना रेडी’ को रिलीज किया गया। बहुत कम समय में ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया, लेकिन इस गाने पर विवाद भी शुरू हो गया था। एक एक्टिविस्ट ने फिल्म पर ड्रग्स और हिंसा को महिमामंडित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds