लॉगिन

छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के 440 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

Chhattisgarh July 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के 440 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के 440 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

रायपुर : सरकारी नौकरी की अरमान संजोए युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें सरकारी नौकरी मिल सकती है। उनका सपना पूरा हो सकता है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में शासकीय पदों पर युवाओं की भर्ती होने जा रही है। इस कड़ी में पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने उक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर प्रवेश परीक्षा लेगा।

पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद हैं, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसी तरह परिसीमित सीधी भर्ती में भी 220 पद हैं, जिसमें कार्यरत पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकेंगी।

कुल पद
440
खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद
परिसीमित सीधी भर्ती में 220 पद

मापदंड 
सभी वर्गों की महिलाएं ही केवल आवेदन कर सकती हैं
केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर प्रवेश परीक्षा लेगा

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds