नेताओ की जिन्दगी पर बनी है ये फिल्मे, बिग बी से लेकर नवाज तक ने दिखाया अदाकारी का दम

मुंबई : कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी राजनीतिक शख्सियत पर फिल्म बनाई जा रही है। इससे पहले भी कई फिल्ममेकर्स नेताओं की कहानी को पर्दे पर उतार चुके हैं। आइए जानते हैं।

सरकार

अमिताभ बच्चन अभिनीत सरकार लोगों को काफी पंसद आई थी। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने बनाया था। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म में बिग बी ने कथित तौर पर बाला साहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

आंधी

साल 1975 में रिलीज हुई आंधी में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म कथित तौर पर इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म का गाना तुम आ गए हो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी

देश में वर्तनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म भी बन चुकी है। यह पीएम मोदी की बायोपिक थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल निभाया था। हालांकि, वह इस किरदार में बिल्कुल भी फिट नजर नहीं आए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

इस लिस्ट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल  प्राइम मिनिस्टर बन चुकी है। फिल्म में उनका किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। फिल्म में अनुपम हूूबहू पूर्व पीएम की तरह नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds