कार में रखनी चाहिए ये शुभ चीजें, हर संकट से होगा बचाव

अब लगभग हर घर में एक कार है। लोग कार के मेंटेनेंस पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। कार इंसान के दूसरे घर की तरह होती है। इसलिए मकान की तरह कार का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फोर व्हीलर में कुछ चीजें होनी चाहिए। इससे अनहोनी की संभावना टल जाती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।
– वास्तुशास्त्र के अनुसार, कार में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ होता है। गणपति जी का संबंध केतु से है। शिव पुत्र राह में आने वाले सारे विघ्न दूर करते हैं। इसी तरह कार में हनुमानजी की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है।
– आप अपनी कार में काले रंग का छोटा कछुआ रखें। वास्तु जानकारों के मुताबिक, ये पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।
– कार में चाइनीज सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है।
– कार की सीट के नीचे एक न्यूज पेपर में सेंधा नमक और बेंकिग सोडा मिलाकर रखें। अगले दिन अखबार को बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये निगेटिव एनर्जी को सोखने का काम करता है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार के डैशबोर्ड में क्रिस्टल रखना शुभ माना जाता है। ये पृथ्वी तत्व के साथ एक मजबूत संबंध बनाते हैं और वाहन को सुरक्षित रखते हैं।
– कार में हमेशा पानी की बोतल रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जल तत्व स्पष्टता और विचारों को प्रतिनिधित्व करता है। ये सौभाग्य को बढ़ाने का काम करता है।