जूनियर बालिका हाकी टीम ने दादर नगर हवेली को 1 के मुकाबले 22 गोल से हराया

राजनांदगांव : हाकी इंडिया द्वारा दिनांक 27 जून से 07 जुलाई 2023 तक राउरकेला में आयोजित कि जा रही 13वीं हाकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में आज छत्तीसगढ़ ने अपना दूसरा मैच दादर नगर हवेली के साथ खेला जिसमे दादर नगर हवेली को 22-1 से हराया ।

छत्तीसगढ हाकी के खिलाडियों ने पहले मैच के भांति अपने दूसरे मैच में भी शुरूवात से आक्रामक पारी खेलते अपने अच्छे खेल का परिचय देते हुए मैच के चौथे ही मिनट में टीम की अनिशा साहू ने गोल करते हुए 1 गोल से बढ़त बना ली।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए मैच इस तरह से खेला की दादर नगर हवेली की टीम लगातार गोल करने में असमर्थ करते रहे।छत्तीसगढ़ ने पूरे समय मैच में अपना दबदबा बनाये रखा ।टीम मैच के मध्यांतर तक 0 के मुकाबले 9 गोलो से बढ़त बनाई हुई थी, मध्यांतर के बाद खेले गए तीसरे क्वाटर में सर्वाधिक 9 गोल छत्तीसगढ़ हाकी की टीम ने की और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के चलते उन्होंने एक आसान सी जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ टीम की ओर से कु आँचल साहू ने 7, गीता यादव ने 3, अनिशा साहू ने 5, संपदा निर्मलकर व मोनिका तिर्की ने 2-2 गोल, सुनीता कुमारी ,मंतेस्वरी, जानवी यादव ने 1-1, गोल किए। फारवर्ड खिलाड़ी कु. अनिशा साहू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। छत्तीसगढ़ हाकी का अगला मैच दिनांक 02 जुलाई को उत्तरप्रदेश के साथ खेला जायेगा जो क्वालीफाई मैच होगा। छत्तीसगढ़ हाकी टीम में अमिताभ मानिकपुरी कोच,व गायत्री सारथी मैनेजर के रूप में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds