‘सत्यप्रेम की कथा’ ने कमाए करोड़ों, कंगना की ‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज का एलान

मुंबई : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज के बाद अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं, आदिपुरुष का दो हफ्तों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है, जो फिल्म की बुरी हालत की ओर इशारा कर रहा है।

सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन किया शानदार बिजनेस

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा को क्रिटिक्स और पब्लिक से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए बकरीद का फेस्टिवल चुना, जिससे उन्हें फायदा होते हुए भी दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पिछले काफी दिनों से सत्यप्रेम की कथा का प्रमोशन कर रहे थे। एक्टर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

वीकेंड पर बढ़ सकता है बिजनेस

आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्म की असफलता के बाद लोगों की नजरे सत्यप्रेम की कथा पर टिकी हुई थी। वहीं, अब रिलीज के बाद फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली है। फिल्म को आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से भी फायदा मिल सकता है।

पहले दिन कमाए इतने करोड़

सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन ही सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश की और लगभग 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds