रायपुर/नईदिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. दिल्ली में आयोजित अहम बैठक के बाद एआईसीसी जनरल सेक्रेट्री केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है. टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए कहा कि हम तैयार हैं.
हैं तैयार हम.
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. @TS_SinghDeo pic.twitter.com/1sRZqsEU2W— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 28, 2023
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी टवीट कर टीएस सिंहदेव को को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस नई जिम्मेदारी के साथ हमेशा की तरह जनसेवा के कार्यों में समर्पित होकर प्रदेश की सेवा करते रहेंगे और आपके अनुभव का फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा.
श्री @TS_SinghDeo जी को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस नई जिम्मेदारी के साथ हमेशा की तरह जनसेवा के कार्यों में समर्पित होकर प्रदेश की सेवा करते रहेंगे और आपके अनुभव का फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा।
— Kumari Selja (@Kumari_Selja) June 28, 2023