भारतीय मूल की आरती बनीं संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष कार्यालय की प्रमुख

यूके : भारतीय मूल की आरती होला-मैनी को वियना में बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओओएसए) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि मैनी के उपग्रह उद्योग में अनुभवों को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें, मैनी इटली की सिमोनेटा डि पिप्पो की जगह लेंगी।

गौरतलब है, होला-मैनी को 25 साल से ज्यादा प्रबंधकीय और वकालत कार्यों सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में अनुभव है। इन्हीं सबको देखते हुए उन्हें बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि हाल ही में उन्होंने नॉर्थस्टार अर्थ एंड स्पेस में कार्यकारी उपाध्यक्ष स्थिरता, नीति और प्रभाव की भूमिका निभाई है। इससे पहले, मैनी ने ग्लोबल सैटेलाइट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव के रूप में 18 साल से अधिक समय बिताया।

ये सेवाएं भी दे चुकी हैं मैनी

. विश्व आर्थिक मंच की अंतरिक्ष पर वैश्विक भविष्य परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है।

. कोल पॉलिटेक्निक फेडरेल डी लॉजेन (ईपीएफएल) स्पेस सेंटर में ईस्पेस द्वारा प्रबंधित स्पेस सस्टेनेबिलिटी रेटिंग के सलाहकार समूह की सदस्य भी रही हैं।

. सैटेलाइट इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सलाहकार बोर्ड की सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

. फोरम यूरोप की वरिष्ठ अंतरिक्ष नीति सलाहकार रह चुकी हैं।

. यूरोपीय संघ अध्ययन 2021-2023 के लिए अंतरिक्ष यातायात प्रबंधन पर विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds