दीपक के उपाय, नौकरी व्यापार में तरक्की के लिए देखें आजमाकर

शास्त्रों में बताया गया है कि हर दिन दीपक जलाने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में प्रगति व समृद्धि आती है। साथ ही दीपक की ऊर्जा से चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। दीपक से आरती करने पर ईश्वर का गुणगान करते हैं और अपने किए पापों की क्षमा मांगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक जलाने का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और नौकरी व व्यापार में अच्छी उन्नति होती है। साथ ही ये उपाय घर पर आने वाले सभी संकट को दूर करते हैं और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। आइए जानते हैं दीपक के इन आसान उपायों के बारे में…

दीपक के इस उपाय से दूर होता है राहु केतु का दोष

राहु केतु के दोष से मुक्ति के लिए घर में सुबह शाम अलसी के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में राहु केतु का दोष दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर की बरकत के लिए जलाएं ऐसा दीपक

धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी के सामने हर रोज सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अटका हुआ धन भी प्राप्त होता है। वहीं बुद्धि व ज्ञान में वृद्धि के लिए हर रोज माता सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए। वहीं गणेशजी के सामने तीन मुखी दीपक जलाने से घर में बरकत आती है और घर के बच्चों की बुद्धि का विकास होता है।

उन्नति के लिए यहां जलाएं दीपक

आरोग्य व धन वृद्धि के लिए किचन में जहां आप पानी रखते हों, वहां पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है और नौकरी व व्यापार में अच्छी उन्नति होती है। साथ ही रोज शाम को दरवाजे के दोनों ओर तेल या घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है और आपसी सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

कर्ज मुक्ति के लिए यहां जलाएं हर रोज दीपक

कर्ज से मुक्ति के लिए घर में हर रोज तेल का दीपक जलाना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद सायंकाल के समय पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धीरे धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।

सुख-शांति के लिए इनके सामने जलाएं दीपक

परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद 108 बार ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धीरे धीरे सभी कष्ट दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button