विक्रम भट्ट ने आदिपुरुष के मेकर्स को मारा ताना, बोले- पहले वह इस बात का निर्णय कर लें

मुंबई : ‘आदिपुरुष’ की कंट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर आए दिन कोई न को विवाद खड़ा हो रहा है। हालांकि, नेपाल में अब फिल्म पर से बैन हटने के बाद मेकर्स ने राहत की सांस ली है।
आदिपुरुष के विवाद को लेकर रामानंद सागर की रामायण से जुड़े एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए निराशा व्यक्त की थी। अब हाल ही में 1920 के निर्देशक विक्रम भट्ट ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर तंज कसा है।
विक्रम भट्ट ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर कसा तंज
विक्रम भट्ट ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए आदिपुरुष ‘ के पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हालांकि, निर्देशक ने अपनी इस खास बातचीत में ये भी बताया कि उन्होंने अब तक प्रभास और कृति की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ नहीं देखी है।
विक्रम भट्ट ने कहा, “पहले तो मैं इस बात को लेकर बहुत कन्फ्यूज हूं कि आदिपुरुष रामायण है या फिर नहीं है। मुझे ये बताया गया कि डिस्क्लेमर में शुरुआत में ये लिखा गया है कि आदिपुरुष रामायण पर आधारित नहीं है, बल्कि उससे प्रेरित है।