वार्षिक हज यात्रा के लिए सऊदी पहुंचे यात्री, अब तक 15 लाख से अधिक विदेशी तीर्थयात्री हुए रिकॉर्ड

मक्का : वार्षिक हज यात्रा के लिए हर सालों लाखों की संख्या में तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचते हैं। इस साल भी हज यात्रा के लिए यात्रियों का सऊदी पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक करीब 15 लाख विदेशी तीर्थयात्री सऊदी पहुंच चुके हैं, जिनमें से अधिकांश हवाई मार्ग से आए हैं। सऊदी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है।

कोविड प्रतिबंध हटने के बाद पहली हज यात्रा

साल 2020 में कोविड के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के खत्म होने के बाद इस साल की यात्रा पहली यात्रा होगी। सोमवार को हज शुरू होने से पहले और भी अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

सभी मुसलमानों के लिए आवश्यक हज

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज करना आवश्यक है, यदि वे शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है।

2023 में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी

सऊदी मीडिया मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार तक 1.49 मिलियन से अधिक विदेशी तीर्थयात्री उसके अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों के माध्यम से देश में आ चुके थे, जिनमें से 1.43 मिलियन ने हवाई यात्रा की थी। सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि 2023 में तीर्थयात्रियों की संख्या महामारी पूर्व स्तर तक पहुंच जाएगी। 2019 में, 2.4 मिलियन से अधिक मुसलमानों ने तीर्थयात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds