शुक्रवार को करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्‍मी की कृपा से धन और वैभव की नहीं होगी कमी

हिंदू धर्म में सप्‍ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। वहीं शुक्रवार का‍ दिन माता लक्ष्‍मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न रखने और कृपा प्राप्‍त करने भक्‍त व्रत रखते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्‍मी की पूजा-आराधना की जाती है। मां लक्ष्‍मी धन की देवी हैं, जिनपर इनकी कृपा होती है, उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।

पूजा-पाठ के अलावा उन भक्‍तों को भी माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है, जो जरूरतमंदों को दान-पुण्‍य देतेदेते और बुजुर्गों की सेवा करते हैं। ऐसे में शुक्रवार को कुछ वस्तुओं का दान करने से माता लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और उनके आशीर्वाद से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन दान-पुण्‍य करने से ग्रह दशा में भी सुधार होता है।

जानिए वो कौन-सी वस्तुएं हैं, शुक्रवार को जिनका दान कर धन की देवी मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद प्राप्‍त कर सकते हैं:

सफेद वस्त्र: सफेद वस्त्र दान करने से आपको शुभता, शुद्धता, और आनंद की प्राप्ति होती है। यह आपको मानसिक शांति देता है।

चावल: चावल दान करने से आपको आर्थिक वृद्धि, सुख-शांति, और समृद्धि मिलती है। यह दान आपके गृह में खाने की व्यवस्था को सुखद बनाता है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करता है।

गुड़: गुड़ दान करने से आपको सौभाग्य, आर्थिक स्थिरता, और सुख समृद्धि मिल सकती है। यह दान धन, संपत्ति, और अधिकार के लिए आपकी प्रार्थनाओं को समर्पित करता है।

सरसों का तेल: सरसों के तेल का दान करने से आपको धन, सौभाग्य, और स्वास्थ्य मिलता है।

चूड़ी: चूड़ियों का दान करना, खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद के साथ और धन समृद्धि लाता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच आपसी मेल-जोल भी बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds