ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, सड़क से घसीटते हुए घर में घुसा, चक्काजाम कर भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

बिलासपुर : जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक घर से घूमने निकला था तभी चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया और घसीटते हुए अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम करते हुए जमकर बवाल मचाया और ट्रेलर में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने आरोपी ड्राइवर की भी पिटाई कर दी। बीच-बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों से भी महिलाओं और लोगों के साथ जमकर झूमाझटकी हुई।

सीपत थाना क्षेत्र केमटियारी निवासी आनंद(18) गिरी गोस्वामी बाइक में सवार होकर घूमने के लिए निकला था। गांव से बाहर मुख्य मार्ग स्थित बेलतरा चौक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी और घसीटते हुए दूर तक ले गया। घटना शाम करीब चार बजे की है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रेलर

इस हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्रेलर एक मकान में घुस गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आरोपी चालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे लोगों ने दबोच लिया और कमरे में बंद कर दिया।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, ट्रेलर में की तोड़फोड़

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते बिलासपुर-बलौदा मार्ग में वाहनों की कतार लग गई। भीड़ ने ट्रेलर में भी जमकर तोड़फोड़ की। चक्काजाम की खबर मिलते ही सीपत टीआई हरीश तांडेकर के साथ ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds