रायपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, प्री मानसून की एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून शुरू हो गया है। रायपुर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लोग 1 महीने से लू और भीषण गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लू लगने की वजह से 24 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लू से बचने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। साथ ही कहा था कि तत्काल राहत कदम उठाए जाएं। वहीं बस्तर में मानसून पहुंचने के करीब है। बस्तर में मानसून लगने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds