होंडुरन महिला जेल में दो गिरोह के बीच हुई हिंसा, दंगे में 41 कैदियों की मौत

तेगुसिगल्पा : मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक महिला जेल में हुए गैंगवार में कम से कम 41 महिला कैदियों के मारे जाने की खबर है। होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में तमारा जेल में कैदियों को गोली मारने की खबरें सामने आई।

होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, जबकि अन्य को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम सात महिला कैदियों का तेगुसिगाल्पा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जेल  के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने की वजह से हुआ दंगा

देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण दंगा शुरू हुआ। इसकी वजह से मंगलवार को जेल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं।

अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds