वाशिंगटन में म्यूजिक शो के दौरान गोलीबारी, दो लोगों की मौत; 3 अन्य घायल

वाशिंगटन : वाशिंगटन के कैपग्राउंड में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। कैंपग्राउंड में शनिवार की रात एक म्यूजिक शो के पास हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।

गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उन्हें जॉर्ज शहर के पास कैंपिंग में रात 8.30 बजे से के आसपास गोली चलने की सूचना मिली। इसके बाद, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संदिग्ध का पीछा किया, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें दो लोगों की बाद में मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हैं। पुलिस ने कहा कि म्यूजिक शो चल रहा था, जब गोलीबारी हुई।

बता दें कि अमेरिका से अक्सर गोलीबारी की घटना  की खबर सामने आती रही है। अमेरिका में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds