नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो लड़कों ने धारदार हथियार से किया भाई पर हमला, लड़की को भी डंडों से पीटा

सक्ती : जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों ने एक युवक की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह लड़कों को उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ नहीं करने के लिए समझा रहा था। इस पर लड़कों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही उसकी बहन को भी डंडों से पीटा। वारदात के बाद सभी आरोपी लड़के भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं लड़कों की तलाश की जा रही है।

तालाब में नहाने के लिए जा रही थी नाबालिग बहन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेंदरी निवासी एकलव्य रात्रे (27) पुत्र सुकालु रात्रे ईंट-भट्टा में मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों पहले ही मजदूरी कर घर लौटा था। शनिवार को करीब 11 बजे उसकी नाबालिग बहन नहाने के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान रास्ते मे कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस पर लड़की ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी, तो एकलव्य उन लड़कों को समझाने के लिए पहुंच गया। अभी वह बात ही कर रहा था कि लड़कों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों के परिजनों ने लड़की को भी पीटा

धारदार हथियार के वार से खून से लथपथ एकलव्य जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि आरोपी लड़कों के परिजनों ने भी एकलव्य की बहन को डंडे से पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने जब एकलव्य का देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन एकलव्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकिन गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds