दुनिया के 10 सबसे क्रूर शासक, 10वें ने तो दिल्ली में खड़ी कर दी कटे सिरों की मीनार

दुनिया में कई ऐसे शासक हुए हैं, जिन्होंने मानवता के खिलाफ अक्षम्य अपराध किए हैं। कई शासकों ने तो अपनी खुशी के लिए हजारों, लाखों निर्दोष नागरिकों की जान ले ली। जानिए ऐसे ही अतीत से लेकर वर्तमान तक के 10 क्रूरतम शासकों के बारे में सब-कुछ

दुनिया के 10 सबसे क्रूर शासक

युद्ध जीतना या किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा करना शासकों का सबसे पसंदीदा शौक माना जाता है। कई बार शासक अपने खुद के शौक के लिए हजारों लाखों निर्दोष नागरिकों की जान ले लेते हैं। इतिहास में ऐसे शासकों को क्रूर और दैत्य के समान बताया गया है। जानें दुनिया के 10 सबसे क्रूर शासकों के बारे में…

व्लाद द ड्रैकुला

रोमानिया के वालाशिया के राजकुमार व्लाद थर्ड को ड्रैकुला के नाम से जाना जाता है। व्लाद का जन्म सन 1431 ट्रांसिल्वेनिया में हुआ था। उसे इतिहास में सबसे क्रूर दंड देने वाला राजा माना जाता है। वह अपने दुश्मनों और अपराधियों को मुंह में भाला डालकर सूली पर टांग देता था। उसने एक साथ 20000 पुरुषों, बच्चों और महिलाओं को अपनी राजधानी के बाहर सबसे क्रूर मौत दी थी, जिसकी भयावहता को शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है।

रूस का इवान चतुर्थ

इवान चतुर्थ को रूस में दुष्ट राजा (Evil King) के नाम से जाना जाता है। वह लोगों को सूली पर चढ़ाने का शौकीन था। हर दिन लगभग 500-1000 लोगों को उसके सैनिक पकड़कर सजा देने के लिए दरबार में लाते थे।

एडोल्फ हिटलर

एडोल्फ हिटलर जर्मन तानाशाह था। उसी ने द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की थी। इस दौरान हिटलर ने 60 लाख यहूदियों को मार डाला था। इसके अलावा उसके शुरू किए गए युद्ध में 50 लाख आम नागरिकों की भी मौत हुई थी।

राजा फिरोन

राजा फिरोन मिस्र का स्वार्थी, अहंकारी और कुख्यात तानाशाह था। उसने खुद को मिस्र का भगवान घोषित किया था। वह लोगों को खुद की पूजा करने के लिए मजबूर करता था। लोगों के मना करने पर वह उन्हें बहुत ही क्रूर तरीके से मारता था।

अलेक्जेंडर III

अलेक्जेंडर III ने अपना अधिकांश जीवन उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में सैन्य अभियान में व्यतीत किया। उसके शुरू किए गए युद्धों में लाखों लोगों की अकारण ही मौत हुई थी। वह शराब के नशे में किसी को भी मारने का हुक्म दे देता था।

जोसेफ स्टालिन

जोसेफ स्टालिन को सोवियत संघ (वर्तमान रूस) के तानाशाह के तौर पर देखा जाता है। स्टालिन के 29 साल के शासन के दौरान उनकी नीतियों से 2 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

बेल्जियम का लियोपोल्ड II

लियोपोल्ड II बेल्जियम का राजा था। उसने अफ्रीकी देश कांगो को अपना गुलाम बनाया था। उसने कांगों के लोगों का इतना शोषण किया कि 30 लाख कांगोवासियों की मौत हो गई।

अत्तिला द हुन

अत्तिला द हुन को मानव इतिहास में एक दुष्ट शासक के रूप में जाना जाता है। उसकी खासियत थी कि वह हमले के दौरान शहर या गांवों में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ता था। उसने आक्रमण कर लगभग 10 लाख लोगों की हत्याएं की थी।

चंगेज खान

चंगेज खान मंगोल आक्रमणकारी था। 13वीं सदी की शुरुआत में चंगेज खान और उसके सैनिक जिस भी शहर में घुसते थे उसका बर्बाद होना तय होता था। ये हर शहर में घुसते ही लूटमार, हत्याएं और बलात्कार करते थे। चंगेज खान के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने कई हजार महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे।

तैमूर लंग

समरकंद के शासक तैमूर लंग ने 90000 सैनिकों के साथ दिल्ली पर हमला किया था। दिल्ली पहुंचने से पहले रास्ते में तैमूर ने करीब एक लाख हिंदू लोगों को बंदी बना लिया था। बाद में तैमूर ने इन बंदियों को मारने का आदेश दे दिया। बाद में दिल्ली जीतकर लौटते समय उसने शहर के चौराहों पर कटे हुए सिरों की मीनार बना दी थी, जिससे दिल्लीवासी 100 साल तक नहीं उबर सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds