Adipurush पर बिफरे रामायण के राम अरुण गोविल, कहा- समझ नहीं आ रहा मेकर्स ने ये फिल्म क्या सोचकर बनाई

मुंबई : प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हुई और इसी के साथ लोगों के रिएक्शंस की भी बरसात हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने अलग-अलग विचार रख रहे हैं। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है, वहीं कई लोगों को इसके विजुअल्स और डायलॉग पर आपत्ति है। अब टीवी के सबसे चहेते सीरियल रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

अरुण गोविल ने बातचीत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इस बातचीत में कहा है, ‘रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, ये अस्वीकार्य है। उन्होंने ये भी कहा कि रामायण को लेकर आधुनिकता और पौराणिकता की बात बिल्कुल गलत है। अरुण गोविल ने कहा- फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की बात अलग है, यहां बात चरित्रों को सही तरीके से पेश करने की है जो चिंतनीय है।’

मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे?

इस बातचीत में अरुण गोविल मेकर्स पर नाराज दिखे। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि राम सीता या हनुमान को आधुकिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है। एक्टर ने कहा- ये सभी आदि हैं और अनंत भी, इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी? मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे? एक्टर ने एक बड़ा सवाल किया और पूछा- अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए ये फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें ये फ़िल्म पसंद आई है या नहीं?

रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता

अरुण गोविल ने ये भी कहा कि मैं खुद हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसी भाषा मुझे पसंद नहीं। उन्होंने कहा, ‘रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता और रामायण को हॉलीवुड से प्रेरित होकर कार्टून फिल्म की तरह दिखाना हजम नहीं होता।’

‘आदिपुरुष’ मेकर्स ने मांगी थी उनसे सलाह

एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म का पहला टीजर सामने आने के बाद उनके मेकर्स से बात हुई थी। मेकर्स ने उनसे राय मांगी थी और उन्होंने सलाह भी दी थी, जिसके बारे में वह अब डिस्कस करना नहीं चाहते। एक्टर ने अफसोस जताते हुए कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेकर्स ने ये फिल्म क्या सोचकर बनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि इनमें एक्टर्स की गलती नहीं होती क्योंकि उनका किरदार और लुक मेकर्स ही तय करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds