बेलारूस पहुंचे रूसी परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए बम से तीन गुना ज्यादा खतरनाक

मिन्स्क  : रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा अब बेलारूस पहुंचने लगा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमें मिसाइलें और बम मिले हैं। ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से तीन गुना ज्यादा खतरनाक हैं।

रूस के टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में लुकाशेंको ने बताया कि इन हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय के छह परमाणु ठिकानों को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका निशाना रहे हैं। लुकाशेंको ये भी कहा हैं कि वो रूस के परमाणु हथियारों को अपने बॉर्डर वाले इलाकों पर तैनात करेंगे। लुकाशेंको ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसकी मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि इन पर नियंत्रण रूस का ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds