लॉगिन

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, जगदलपुर में 21 जून तक हो सकती है एंट्री

Chhattisgarh June 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, जगदलपुर में 21 जून तक हो सकती है एंट्री

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, जगदलपुर में 21 जून तक हो सकती है एंट्री

रायपुर : जून का पहला पखवाड़ा बीत गया है और अभी भी गर्मी व उमस से लोग हलाकान है। हालांकि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थिति अनुकूल होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में जहां अंधड़ के साथ तेज वर्षा भी हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्मी व उमस से लोग हलाकान है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

आज कुछ क्षेत्रों में लू के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू के आसार बने हुए है। विभाग के अनुसार 18 से 21 जून के बीच मानसून के आगे बढ़ने की स्थित और अनुकूल हुई है, इससे जगदलपुर में 21 जून तक मानसून प्रवेश संभावित है।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से तपिश लगातार जारी रही, जो दोपहर तक बढ़ जाती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में भी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होगा। शुक्रवार को जहां प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। वहीं शनिवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.8 29.4

बिलासपुर 42.2 29.5

जगदलपुर 39.3 25.3

अंबिकापुर 40.6 27.6

पेंड्रा रोड 39.0 29.0

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds