पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

तखतपुर : ट्रैक्टर का समान लेकर वापस लौट रहे दो पहिया वाहन चालक को सामने से अनियंत्रित गति से आ रही सब्जी से भरी पिकअप ने ठोकर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केस्तरपुर नवापारा, थाना लालपुर जिला मुंगेली निवासी छन्नू भास्कर पिता केवल भास्कर (29) अपने मित्र नीलेश खांडेकर पिता स्व़ वीरेंद्र खांडेकर (27) के साथ दोनों घर के ट्रैक्टर खराब हो जाने के कारण ट्रैक्टर का सामान लेने बिलासपुर गए हुए थे।

बिलासपुर से जब लौट रहे थे तभी बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग ग्राम लिदरी के पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 29 एडी 0145 के चालक ने दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी। इससे छन्नू भास्कर और नीलेश खंडेकर दोनों वहीं पर गिर गए। छन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल होने के कारणों से बिलासपुर रिफर किया गया। पुलिस मौके पर जांच विवेचना में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds