लॉगिन

नए आबकारी आयुक्त आईएएस जनक पाठक ने किया पदभार ग्रहण

Chhattisgarh June 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नए आबकारी आयुक्त आईएएस जनक पाठक ने किया पदभार ग्रहण

नए आबकारी आयुक्त आईएएस जनक पाठक ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के नए आबकारी आयुक्त के पद पर आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान जनक पाठक द्वारा पदभार ग्रहण करने पर आबकारी आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

जनक प्रसाद पाठक 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। अभी तक वे आवास एवं पर्यावरण विभाग के अलावा वाणिज्य कर विभाग के विशेष सचिव थे। जनक प्रसाद पाठक को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के दौरान बातचीत करते हुए आईएएस  जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि शासन ने उनको आबकारी आयुक्त के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। वो इसका बखूबी निर्वहन करेंगे।

आते ही कर्मचारी हित में लिए निर्णय

आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पाठक ने लम्बित प्रशांत यादव के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का निराकरण किया। साथ ही सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल और राजीव लोचन के पेंशन प्रकरण का भी निराकरण आईएएस पाठक द्वारा किया गया।

हाल ही में राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया गया। इसके तहत आईएएस जनक प्रसाद पाठक को आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उनके पास आबकारी सचिव का भी चार्ज रहेगा। इसके साथ वे आवास और पर्यावरण विभाग के सचिव भी बने रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds