लॉगिन

नया रायपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध युवक की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Chhattisgarh June 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नया रायपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध युवक की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

नया रायपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध युवक की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

रायपुर : राजधानी के नया रायपुर क्षेत्र के निमोरा और उपरवारा गांव के बीच निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं। पूरे मामला राखी थाने क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल, मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण अज्ञात है।

पुलिस के अनुसार, निमोरा और उपरवारा गांव के बीच में रेलवे ट्रैक बन रहा है, जहां एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक की उम्र लगभग 45 साल बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds