असम में NH-17 के पास मिला महिला भाजपा नेता का शव, पुलिस को हत्या की आशंका, दो संदिग्ध हिरासत में

नई दिल्ली : असम में भाजपा की एक महिला नेता राज्य के गोलपारा जिले में मृत पाई गई हैं। मृतक असम भाजपा नेता की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला नेता राज्य के गोलपारा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास पाई गई।

मृतक जोनाली नाथ के परिवार ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वे सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

जोनाली नाथ गोलपारा में थी भाजपा की जिला सचिव

नाथ गोलपारा में भाजपा की जिला सचिव थीं। रविवार आधी रात को उसका शव कृष्णई सालपर इलाके में मिला। पुलिस के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे किसी निजी काम से इस्लामपुर के लिए निकली थी।

शाम करीब सात बजे उसके पति ने फोन करने की कोशिश की तो फोन नहीं लग रहा था। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और रात करीब 12 बजे उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि जोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

पुलिस ने की जांच शुरू

परिवार के सदस्यों ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “इससे पता चलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और बदमाशों ने हत्या के बाद उसके शरीर को फेंक दिया।”

गोलपाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। भाजपा नेता अशोक सिंघल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds