लॉगिन

प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ ‘और क्या चाहिए’ पर बनाया रोमांटिक वीडियो, पिघले फैंस के दिल

BOLLYWOOD June 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
प्रियंका चहर चौधरी  ने अंकित गुप्ता के साथ ‘और क्या चाहिए’ पर बनाया रोमांटिक वीडियो, पिघले फैंस के दिल

प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ ‘और क्या चाहिए’ पर बनाया रोमांटिक वीडियो, पिघले फैंस के दिल

मुंबई : बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ एक रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘फिर और क्या चाहिए’ पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता का वीडियो किस गाने पर बना है

प्रियंका चहर चौधरी  और अंकित गुप्ता का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

वहीं, वीडियो पर 12 सौ के लगभग कमेंट किए गए हैं। दोनों को एक ब्रिज पर खड़े होकर इस गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता हैं। इसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

प्रियंका चहर चौधरी ने रील वीडियो पर क्या लिखा है?

प्रियंका चहर चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “यह हसीं वादियां, ये खुला आसमां और वहां हम दोनों। एक रील तो बनती है ना।”

उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इस पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक में लिखा है, “मेरी पसंदीदा जोड़ी।” एक ने लिखा है, “पावर कपल।” गौरतलब है कि बिग बॉस 16 से दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने लगी है।

फैंस के बीच दोनों काफी पसंद किए जाते हैं। दोनों अभी तक ‘अच्छे दोस्त’ होने का दावा करते है। हालांकि, फैंस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds